रात को बंद रहते हैं एटीएम, कैश के लिए कार्ड धारकों को जाना पड़ता है जगाधरी
- रात को गार्ड न होने से बंद रहते हैं एटीएम
छछरौली। कस्बे में दिन ढलते ही बैंकों के बाहर लगे एटीएम बंद हो जाते हैं। इसकी वजह से कस्बे के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कैश की अधिक जरूरत होने पर लोगों को कैश निकालने के लिए जगाधरी जाना पड़ता है। कस्बावासी बंटी, रिंकू, राजेश, सोनू, संजू, संदीप ने बताया कि कस्बे में लगे एटीएम दिन ढलते ही बंद हो जाते हैं। इसकी वजह से बहुत ही परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होने बताया कि वह दिन भर अपने अपने कामों पर व्यस्त रहते है। शाम को जब रोजमर्रा की जरूरत का सामान लेना पड़ता है तो एटीएम से कैश लेने जाते है तो एटीएम के बाहर ताला लटका मिलता है। ऐसे में उनको बहुत ही परेशानी झेलनी पड़ रही है। छछरौली निवासी सतपाल ने बताया कि अभी हफ्ता पखहले जब वह डयूटी से घर आया तो देखा तो बच्चे की तबीयत खराब है। बच्चे को लेकर अस्पताल गए तो डाक्टर ने बच्चे को चेक किया ओर दवाई की पर्ची लिखते हुए दवा मंगवाई। जेब में कैश न होने के कारण वे एसबीआई के एटीएम पहुंचे तो उसमें ताला लटका हुआ था। उन्होंने पड़ोसी से पैसे लेकर दवा खरीदी। कस्बे वासियों का कहना है कि कस्बे में लगा एसबीआई का एटीएम केवल शोपीस बना हुआ है।
बाक्स-
प्रशासन के निर्देश पर रात को बंद रहते है एटीएम : शाखा प्रबंधक
एसबीआई शाखा प्रबंधक छछरौली संतोष कुमार का कहना है कि सभी शाखा प्रबंधकों की मीटिंग एसपी के साथ हुई थी। इसमें यह निर्णय लिया गया था कि जिस भी एटीएम के बाहर गार्ड नहीं है। वे सभी एटीएम शाम आठ बजे तक खुले रहेंगे। उसके बाद सुरक्षा को देखते हुए एटीएम बंद कर दिए जाएंगे।
फोटो-30