फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीकर से मिले गेस्ट जेबीटी, स्पीकर बोले, सीएम से करूंगा बात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्पीकर से मिले गेस्ट जेबीटी, स्पीकर बोले, सीएम से करूंगा बात
स्पीकर आवास के नजदीक एक माह से धरने पर बैठे है गेस्ट जेबीटी
समायोजन की मांग को लेकर स्पीकर दिया ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। स्पीकर आवास के नजदीक समायोजन की मांग को लेकर धरने पर बैठे गेस्ट जेबीटी बुधवार को स्पीकर कंवरपाल से मिले। उन्होंने स्पीकर से समायोजन की मांग को लेकर स्पीकर को ज्ञापन दिया। स्पीकर ने उन्हें आश्वस्त किया कि सीएम से गेस्ट जेबीटी के मसले पर उनकी बात हुई थी। उन्होंने जल्द ही प्रक्रिया शुरू कराने की बात कही है। हालांकि गेस्ट जेबीटी ने समायोजन न होने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया है। धरने के दौरान सिविल अस्पताल के एनएचएम कर्मियों ने भी गेस्ट जेबीटी को समर्थन दिया।
विज्ञापन

हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ-22 के बैनर तले समायोजन की मांग को लेकर गेस्ट जेबीटी का धरना स्पीकर आवास के पास चल रहा है। रोजाना धरने पर हर ब्लॉक से पांच-पांच शिक्षक दिन रात बैठे हुए हैं। इस दौरान गेस्ट जेबीटी ने कई बार सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला और नुक्कड़ सभाएं कर सरकार की नीतियों की पोल भी खोली। बुधवार को गेस्ट जेबीटी का प्रतिनिधिमंडल स्पीकर कंवरपाल के कार्यालय पर उनसे मिला। जिला प्रधान बलदेव शास्त्री ने कहा कि अब गेस्ट जेबीटी के सामने कोई ओर रास्ता नहीं बचा है। 11 साल तक शिक्षण कार्य कराने के बाद अब उन्हें निकाल दिया गया है। इस स्थिति में वह कोई दूसरा रोजगार भी नहीं कर सकते। इसलिए गेस्ट जेबीटी का समायोजन होना चाहिए। जिस पर स्पीकर ने उन्हें आश्वासन दिया। इस मौके पर इनु नंदा, तरविंद्र कौर, रेनू बत्रा, गीता शर्मा, प्रवेश, अनिल कौशिक, महेंद्र नागपाल, सुरेश, पदमपाल, प्रवीन अग्रवाल, प्रमोद मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो : 41
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें