फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा झूठ, बेटियां नहीं बेटों को बचाने में लगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
‘झूठा निकला बेटी बचाओ का नारा, बेटे को बचाने में लगी भाजपा’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चंडीगढ़ में आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ के हाईप्रोफाइल मामले ने तूल पकड़ लिया है। इससे विपक्ष ने प्रदेश में सत्तारूढ़दल भाजपा पर चौतरफा हमला बोल दिया है। इसकी आंच धीरे-धीरे यमुनानगर तक पहुंच चुकी है। इसको लेकर मंगलवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय में प्रदर्शन किया और एनएच-73 (चंडीगढ़-रुडकी) पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और सीएम मनोहरलाल खट्टर के पुतले फूंके। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कहा कि, भाजपा का बेटी बचाओ का नारा झूठा निकला। वह प्रदेश अध्यक्ष के आरोपी बेटे को बचाने में लगी है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला समेत दूसरे आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस नेता भूपेंद्र राणा के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता सुबह करीब 11 बजे जगाधरी अनाज मंडी गेट पर एकत्र हुए। यहां सभी कार्यकर्ता चंडीगढ़ के हाईप्रोफाइल छेड़छाड़ के मामले को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भूपेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा झूठ है। भाजपा बेटी नहीं आरोपी बेटे को बचाने में लगी है। आरोप लगाया कि, पीड़ित लड़की पर दबाव बनाया जा रहा है। कहा कि, भाजपा नेताओं के बेटे इस तरह की हरकत आए दिन कर रहे हैं। उन्होंने नैतिकता के आधार पर सुभाष बराला से इस्तीफे की मांग की। बाद में कांग्रेसियों ने लघु सचिवालय के सामने हाईवे पर (एनएच-73 चंडीगढ़-रुड़की) सुभाष बराला का पुतला फूंका। इस मौके पर सतपाल कौशिक, पार्षद देवेंद्र सिंह, कृष्ण लाल टिनू, रवि राणा, भोपाल भाटी, दीपचंद, डॉक्टर श्रवण, देवेंद्र शर्मा, रोशनपाल नागरा, अनिल धीमान, सरदार हरबंस बाली, ईश्वर मलिक, दीपचंद, डॉ. श्रवण, रूद्रप्रताप राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप ने प्रदर्शन कर फूंके पुतले, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
चंडीगढ़ हाईप्रोफाइल छेड़छाड़ के मामले कों लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मंगलवार को जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सैनी के नेतृत्व में जगाधरी अनाज मंडी गेट पर इकट्ठे हुए। सभी ने रोष मार्च निकाल एनएच-73 (चंडीगढ़-रुड़की) पर सचिवालय के सामने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और सीएम मनोहरलाल खट्टर का पुतला फूंका। बाद में सभी ने जिला सचिवालय के परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सैनी ने कहा कि चार अगस्त की रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला ने जो एलएलबी का स्टूडेंट है और उसके दोस्त ने शराब के नशे में धुत होकर सीनियर आईएएस की बेटी को रोक अपहरण करने की कोशिश की। लेकिन लड़की की सुझबूझ से वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुए। मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने पहले विकास बराला और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया था, लेकिन जैसे ही पुलिस को पता चला कि आरोपी सुभाष बराला का बेटा है तो लगाई गईं धाराओं का बदल दिया। चंडीगढ़ थाने से ही आरोपियों को जमानत दे दी गई। इससे लड़की के परिवार वाले डर के माहौल में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपना नारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ बदल देना चाहिए। कार्यक्रम ने नायब तहसीलदार को सीएम के नाम ज्ञापन देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। मौके पर अमरजीत शर्मा, जयकिशन शर्मा, रीटा रानी, वेदप्रकाश, मायाराम, रामेश्वर, सूरजभान, ऋषिपाल गुर्जर, अरुण जैन, गुरदेव राम, योगेश सेठी, पवन सहोता, साबर अली चौहान, मामचंद, बुधराम, देशराज, राजेश, बालकिशन सैनी, सुभाष कांबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें