फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रोडवेज के बेड़े में शामिल हुईं 15 नई इलेक्ट्रिक बस

Sun, 10 May 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में खड़ी नई इलेक्ट्रिक बस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो को 15 नई इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। इससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इन बसों के शामिल होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर और आरामदायक सफर का अनुभव होगा।
पहले से पांच इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं। अब 20 इलेक्ट्रिक बसों के साथ डिपो की सेवा क्षमता और बढ़ जाएगी। सिटी बस सेवा प्रबंधक दिवाकर सिन्हा ने बताया कि नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से शहर और आसपास के क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यात्रियों को कम शोर, आरामदायक सीटें और बेहतर सफाई जैसी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही इन बसों के चलने से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में वृद्धि से न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि रोडवेज के राजस्व में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। आने वाले समय में इन बसों के विभिन्न रूटों पर संचालन शुरू होने के बाद यात्रा व्यवस्था और अधिक सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन

यमुनानगर रोडवेज को मिली 15 नई इलेक्ट्रिक बसों का नंबर आरटीए ने आवंटित कर दिया है। अब परिवहन विभाग की ओर से इन बसों का रूटमैप तैयार किया जा रहा है। विभागीय आदेश जारी होते ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। नई इलेक्ट्रिक बसों के सड़क पर उतरने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा। यात्रियों को जल्द ही इन नई बसों की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें