फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134ए : दाखिले के लिए आठ परीक्षा केंद्रों पर आज होगा टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। 134ए के तहत दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का आज टेस्ट होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने जिला के सभी ब्लॉकों में आठ परीक्षा केंद्र बनाए हैं। सबसे बड़ी बात विद्यार्थियों की पंजीकरण संख्या ही रोल नंबर होगी। विभाग द्वारा अलग से कोई रोल नंबर जारी नहीं किया गया है।
रजिस्ट्रेशन फार्म को डाउनलोड करने के बाद उस पर विद्यार्थी को अपनी फोटो लगानी होगी। इसके अलावा केंद्र में आने के दौरान पहचान के लिए विद्यार्थी केे अपना आधार कार्ड भी साथ लाना होगा। टेस्ट से करीब 15 मिनट पहले छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। शिक्षा विभाग ने परीक्षा का समय दोपहर 12 से 3 बजे तक रखा का है। टेस्ट का परिणाम 10 दिसंबर को जारी होगा और 13 दिसंबर कोड्रॉ निकाला जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 134ए के तहत कुल 3078 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा करवाने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए है। बिलासपुर, छछरौली, सरस्वतीनगर, रादौर व साढौरा में दूसरी से नवीं कक्षा का टेस्ट राजकीय माडल संस्कृति स्कूल में होगा। जगाधरी ब्लाक के राजकीय माडल संस्कृति सीसे स्कूल कैंप में दूसरी व तीसरी कक्षा, राजकीय कन्या सीसे स्कूल सब्जी मंडी में चौथी व पांचवीं कक्षा और राजकीय मॉडल संस्कृति सीसे स्कूल जगाधरी में छठी से नवीं कक्षा का टेस्ट होगा। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने भी इस टेस्ट के लिए आवेदन किया है। आवेदन करने वाले जिन विद्यार्थियों के पिछली कक्षा में 55 प्रतिशत अंक आए हैं, उन्हें टेस्ट देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

134ए के तहत रविवार को होने वाले टेस्ट के लिए तैयारी पूरी की जा चुकी है। परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान गड़बड़ी रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा। पूरी पारदर्शिता के साथ टेस्ट करवाया जाएगा। - सतपाल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें