फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रक से मक्का के 13 बैग चोरी, केस दर्ज

Wed, 10 Sep 2025 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित ब्लू क्राफ्ट एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के ट्रक से मक्का के 13 बैग चोरी कर लिए गए। कंपनी के कांटा पर वजन कराया तो इसका पता चला। इसकी शिकायत पर थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सेक्टर-15 निवासी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि वह ब्लू क्राफ्ट एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात है। दो सितंबर की शाम को एक ट्रक वजन कराने के बाद कलानौर रेलवे यार्ड भेज दिया। खाली ट्रक का वजन 12 हजार 480 किलो था। चार सितंबर को मक्का लोड होने पर वजन 55 हजार 190 किलो था। यानी ट्रक में लोड मक्के का वजन 42 हजार 710 किलो था। ट्रक कंपनी खाली होने के लिए आया तो उसका वजन कराने पर 700 किलो मक्का कम मिला। जांच करने पर 13 बैग चोरी मिले। तब शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें