यमुनानगर। जिला पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने कैंप के शिवनगर से युवक को 14 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उस पर मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एंटी नारकोटिक्स सेल से एसआई सतीश कुमार ने बताया कि आठ सितंबर की देर शाम कैंप क्षेत्र में टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि शिवनगर निवासी नितिन नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है और वह इस समय शिवनगर में नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है। मौके पर पहुंच कर नितिन को पकड़ लिया, जिससे 14 ग्राम स्मैक बरामद हुई। संवाद