फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही दसवीं कक्षा की छात्रा से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली क्षेत्र में 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल आते जाते युवक ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने घर में घुसकर उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना छछरौली पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी क्षेत्र के सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। तुगलपुर गांव का लड़का सिमरोज स्कूल आते जाते उसकी बेटी को परेशान करता है। वह उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। जब उसकी बेटी ने उसका विरोध किया तो वह उसे जान से मारने की धमकी देता है। दोपहर को जब बेटी स्कूल से घर लौट रही थी तो सिमरोज ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बेटी के साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि शाम के समय सिमरोज उनके घर में घुस गया और उन्हें गालियां देने लगा। जब उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां फरार हो गया। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें