यमुनानगर। महापौर मदन चौहान ने वीरवार को वार्ड नंबर 10 की चौधरी कॉलोनी की 0बी गली के निर्माण का शिलान्यास किया। 30.57 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी गली में दोनों तरफ पानी निकासी के लिए अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाई जाएगी। पहले गली में दोनों तरफ अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके बाद गली बनाई जाएगी। महापौर ने कहा कि गली का निर्माण दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने निगम अधिकारियों व ठेकेदार को निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
गली निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी है, लोग काफी समय से इसकी मांग कर रहे थे। निर्माण और पाइप बिछाए जाने से कॉलोनीवासियों को जहां उबड़खाबड़ गली से मुक्ति मिलेगी, वहीं, जलभराव की समस्या का समाधान होगा। महापौर मदन चौहान ने कहा कि आजाद नगर व चौधरी कॉलोनी की कुछ गलियां क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इसे लेकर उन्होंने कुछ माह पहले पार्षद सुरेंद्र शर्मा के साथ दौरा किया था। कुछ गलियों में जहां जलभराव की समस्या सामने आई तो कुछ गलियां क्षतिग्रस्त मिली। उन्होंने निगम अधिकारियों को गलियों निर्माण व जलभराव की समस्या के समाधान के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए थे। कुछ दिन पहले आजाद नगर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम गली नंबर एक से पांच में लगभग 1.17 करोड़ की लागत से स्टॉर्म वाटर पाइप लाइन का निर्माण शुरू किया गया था। अब चौधरी कॉलोनी की 0बी गली के निर्माण व पानी निकासी के लिए दोनों तरफ अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालने का काम शुरू किया गया है।
पहले गली में दोनों तरफ अंडरग्राउंड पाइप बिछाई जाएगी। इसके बाद गली बनाई जाएगी। महापौर ने अधिकारियों निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार बिना भेदभाव शहर में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य करवा रही है। शहर में पानी निकासी को नालियों, सड़कों, गलियों, सीवरेज, स्टॉर्म वाटर ड्रेन व अन्य विकास कार्य करवाएं गए है। वहीं, जिन कॉलोनियों में ये कार्य होने बाकी है, उनका एस्टीमेट तैयार कर जल्द ही वहां भी निर्माण कार्य किए जाएंगे। इन कार्य में गुणवत्ता की कमी न हो इसके लिए वे इन विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। महापौर मदन चौहान ने कहा कि हमारा शहर सुंदर, स्मार्ट व स्वच्छ बने, इसके लिए नगर निगम गंभीरता से कार्य कर रहा है। हर वार्ड में जलभराव की समस्या से निपटने को जहां अंडरग्राउंड नालियां बनाई जा रही हैं। इस दौरान पार्षद सुरेंद्र शर्मा, एक्सईएन एलसी चौहान, एमई मुनेश्वर भारद्वाज, जेई मनीष चौहान, वेद पप्पी, नानक चंद, सन्नी दुग्गल, राम नारायण, सतेंद्र राणा, राम मोहन शर्मा, नरेंद्र चौहान, रमेश शर्मा, पूनम, नीलम आदि मौजूद रहे।