फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाहौला की महिलाओं ने घेरी नगूरां चौकी

Sat, 12 Oct 2013 10:54 PM IST
जींद/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति के दूसरी शादी करने की जानकारी मिलने पर गांव डाहौला की महिलाएं पीड़ित महिला के पक्ष में उतर आईं और उन्होंने नगूरां पुलिस चौकी को घेर लिया। जानकारी मिलने पर अलेवा थाना प्रभारी गुरदयाल सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया कि दूसरी शादी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद महिलाएं शांत हुई।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर बाद डाहौला गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर मौजिज व्यक्ति करतार सिंह के नेतृत्व में नगूरां चौकी पहुंची और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं।

महिलाओं ने बताया कि डाहोला निवासी सरोज की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ दिसंबर 2001 में संडील निवासी धीरा के साथ हुई थी। धीरा के तीन बच्चे भी हैं लेकिन वह बाद में मध्यप्रदेश से दूसरी लड़की भगाकर ले आया है।
विज्ञापन


अब वह उसके साथ दूसरी शादी करना चाहता है। महिलाओं ने कहा कि इस बारे में नगूरां पुलिस चौकी में शिकायत की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अलेवा थाना प्रभारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें