फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को युवक ने जान दी, सुबह जानकार ने जहर खाया

Tue, 29 Oct 2013 09:12 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चत्तरगढ़पट्टी में सोमवार रात मनीष कुमार ने जहर खा लिया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसी कालोनी की संतोष ने भी जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


युवक के पिता बलवीर सिंह ने आरोप लगाया कि महिला के परिजनाें ने उसके बेटे को जहर देकर मारा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात की तो परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। दो घंटे बाद पुलिस ने महिला संतोष और उसके नाबालिग बेटे के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।


चत्तरगढ़पट्टी निवासी मनीष कुमार उर्फ बिल्लू (21 साल) ने सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह चत्तरगढ़पट्टी कालोनी निवासी संतोष (31 साल) पत्नी कृष्ण लाल ने भी जहर खा लिया। परिजनों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकाें ने उसकी गंभीरावस्था को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मृतक बिल्लू के पिता बलवीर सिंह ने आरोप लगाया कि संतोष के परिजनाें ने बिल्लू को जबरन जहर दिया है। उसने आरोप लगाया कि बिल्लू का संतोष के घर आना-जाना था। सोमवार शाम बिल्लू ने अपना मोटरसाइकिल भी बेचा था जिसकी पर्ची उसकी जेब से मिली है। उन्होंने कहा कि महिला को पैसों की आवश्यकता थी और इसी के चलते बिल्लू ने मोटरसाइकिल बेची।

बलबीर ने पुलिस से मांग की कि उसके पुत्र की हत्या की गई है। ऐसे में आरोपी महिला और उसके पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने की बात कही। युवक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनाें ने शव को नेशनल हाईवे पर डबल रेलवे फाटक तिराहे पर रखकर करीब 12.30 बजे यातायात जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू  कर दी।

परिजनाें का आरोप था कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जाम की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी दलीप सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन अपनी मांगाें पर अडे़ रहे। जाम में फंसे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया।

बाद में पुलिस ने महिला और उसके नाबालिग बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने को लेकर आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। महिला संतोष का पति कृष्ण इन दिनों सिरसा जेल में बंद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें