फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की पिटाई से आहत महिला ने जहर खाकर जान दी

Fri, 13 Dec 2013 09:44 PM IST
गोहाना/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला सोनीपत के गोहाना के सदर थाना के गांव सिरसाढ़ में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन


अंतिम सांस लेने से पहले महिला ने सात महिलाओं समेत 16 लोगों पर आरोप लगाया है कि उनके दबाव के चलते उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
गांव सिरसाढ़ की आशा वर्कर मंजीत कुमारी पत्नी राजेश ने गत दिवस जहरीला पदार्थ खा लिया।

उसकी पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। मरने से पहले मंजीत ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि वह तड़के अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार थी।
विज्ञापन


उसी समय उसकी बेटी स्कूल जा रही थी। उसने अपनी बेटी को इतना ही कहा था कि दरवाजा बंद करके जाए। पीछे से कुत्ते घर में घुस जाते हैं।

आसपास रहने वाले लोगों ने समझा कि वह उन्हें कुत्ता बुला रही है और इसी बात पर उन्होेंने उसकी धुनाई कर डाली।

महिला ने अपने बयान में कहा कि जयपाल, उसकी पत्नी, दिलबाग, उसकी पत्नी, वजीर, उसकी पत्नी, बागा, उसकी पत्नी, अजय, उसकी पत्नी, रविंद्र, उसकी पत्नी के अलावा पवन और भोलू ने उसके घर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे गुस्से में आकर उसने जहर खा लिया। मृतका मंजीत के पिता धर्मवीर और पति राजेश ने आरोप लगाया कि कुछ महिलाओं ने मंजीत को जबरन जहर दिया है।

सदर थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल ने कहा कि मृतका का बयान लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें