हांसी ब्रांच रेलवे नहर पुल के पास वीरवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों के चलते दंपति ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को सामान्य अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। दोनों ट्रेन के सामने कैसे आए, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। रेलवे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
दुर्गा कालोनी निवासी अनिल और उसकी पत्नी इंदू वीरवार दोपहर को हांसी ब्रांच रेलवे पुल के पास ट्रेन की चपेट में आ गए। इंदू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने अनिल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
जांच अधिकारी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के कागजात तैयार किए गए हैं। पीजीआई में भर्ती अनिल के बयान पर भी आगामी कार्रवाई की जाएगी।