फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के साथ अपनों ने ही की शर्मनाक हरकत

Wed, 24 Apr 2013 05:24 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला थाना अंतर्गत एक गांव से एक विवाहिता को अगवा कर दस दिन तक दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में दो युवकों के खिलाफ दुराचार सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मेडिकल जांच में विवाहिता से दुराचार की पुष्टि हुई है।

मजिस्ट्रेट के समक्ष विवाहिता द्वारा दर्ज कराए गए बयान में कहा गया कि आरोपी ने अपने साथी की मदद से उसे अगवा किया और इस दौरान उसे दिल्ली और हरिद्वार में विभिन्न स्थानों पर रखा गया।

दोनों आरोपी युवक विवाहिता के मायके वाले गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, गांव की एक विवाहिता ने सांपला थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 12 अप्रैल को उसके मायके के गांव में रहने वाले सुनील और विकास गांव के बाहर से उसे अगवा करके ले गए।
विज्ञापन


सांपला स्थिल जलघर पर सुनील ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए दुराचार किया। इसके बाद उसे दिल्ली, हरिद्वार सहित कई स्थानों ले जाया गया। सोमवार शाम को किसी तरह वह उनके चुंगल से निकल पाई।
विज्ञापन


पुलिस ने विवाहिता की मेडिकल जांच कराई, जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई है। इस संबंध में सांपला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी गांव खरकड़ा के रहने वाले हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संबंधित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। अभी तक आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें