फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियार से महिला को काटा

Tue, 24 Sep 2013 07:39 PM IST
झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला झज्जर के गांव ढराणा में रंजिशन कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से 52 वर्षीय शकुंतला को काटा डाला।
विज्ञापन


उनका 23 वर्षीय बेटा संसार पीजीआई रोहतक में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शकुंतला और बेटा संसार अपने घर पर सो रहे थे। बीती रात एक बजे तेजधार हथियार से सोते हुए मां-बेटे पर हमलावरों ने धावा बोल दिया।

इसमें मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर है। मृतका के रिश्तेदार धर्मबीर ने बताया कि कुछ समय पहले मां-बेटे का गांव में ही किसी से झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


मामले को आपसी भाईचारे से निपटा दिया था परन्तु अब उन्होंने पुरानी रंजिशन घटना को अंजाम दे डाला।

उधर, जांच अधिकारी विजय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी तक किसी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें