फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाग की दखलअंदाजी रास न आई इसलिए रास्ते से हटाया

Sat, 05 Oct 2013 10:02 PM IST
लोहारू, भिवानी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में हुए फरटिया हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा किया है कि मृतक दशरथ की हत्या उसकी पत्नी सुशीला ने ही करवाई थी।
विज्ञापन


पत्नी पर आरोप है कि अवैध संबंधों में बाधक बने पति को रास्ते से हटाने के लिए यह वारदात की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने यह कबूल किया है। दशरथ की 29 सितंबर को गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दी गई थी।  

पुलिस ने मुख्य आरोपी दिनेश पुत्र जगदीश को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज रखा है, जबकि मृतक की पत्नी सुशीला और आरोपी दिनेश का साथ देने वाले विकास पुत्र सूरत सिंह निवासी बसीरवास को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन


अदालत ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मृतक के भाई अजय की शिकायत पर उसके चचेरे भाई दिनेश पुत्र जगदीश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस के अनुसार मृतक दशरथ की पत्नी सुशीला के उसके चचेरे भाई दिनेश के साथ अवैध संबंध थे। इस बात का पता चलने पर कई बार पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ। उसे रास्ते से हटाने के लिए यह साजिश रची गई।
विज्ञापन


29 सितंबर को डेंटिंग की दुकान पर काम करने वाला दिनेश मरम्मत के लिए आई हुई एक गाड़ी तथा एक साथी को लेकर दशरथ का इंतजार कर रहा था।

फरटिया भीमा के बस अड्डे से गांव की तरफ आ रहे दशरथ ने चंद कदम ही बढ़ाए थे कि पहले से ही घात लगाए बैठे दिनेश ने उसे गाड़ी से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया व अपने साथी की मदद से शव को घसीटकर खेतों में फेंक दिया। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि दशरथ की गाड़ी से कुचलकर हत्या उसकी पत्नी ने ही अवैध संबंधों के चलते करवाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें