फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाते तीन दबोचे

Sat, 05 Oct 2013 10:00 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला रोहतक में चैंपियन लीग टी-20 क्रिकेट सीरिज पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे गिरोह का आईजी की स्पेशल स्टाफ टीम ने भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने टीम गांव डीघल में छापा मारकर तीन युवकों को धर दबोचा। पुलिस ने 28 मोबाइल फोन, टीवी, रजिस्टर और अन्य सामान बरामद किया है।

रोहतक रेंज के पुलिस प्रवक्ता अजीत सिंह ने बताया कि देर शाम पुलिस महानिरीक्षक की स्पेशल टीम के प्रभारी आजाद सिंह को सूचना मिली कि गांव डीघल स्थित एक मकान में क्रिकेट लीग टी-20 मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा है।

आजाद सिंह ने टीम के साथ गांव डीघल स्थित मकान में छापा मारकर तीन युवकों को हिरासत में लिया। युवकों के कब्जे से 28 मोबाइल फोन, टीवी, रजिस्टर व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वे क्रिकेट सीरिज पर सट्टा लगवा रहे थे। आरोपियों की पहचान गांव डीघल निवासी संदीप, नरेंद्र व भगत के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ जुआं अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें