फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: विधानसभा पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं विनेश, सियासत में एंट्री करते ही नाम किए कई रिकॉर्ड

Sun, 13 Oct 2024 10:20 AM IST
नवीन दलाल कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़

सार

विनेश फोगाट ने खेल फिर राजनीति दंगल में एक साथ कई रिकॉर्ड कायम करके दुनिया में मशहूर अपने फोगाट परिवार का मान और भी ऊंचा कर दिया है। विनेश की बड़ी चचेरी बहन व फोगाट परिवार की पहली कामयाब पहलवान गीता हैं।
विज्ञापन
Julana Election Results 2024: विनेश फोगाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की पहलवानों के नाम से पहचान होती है। चरखी दादरी की विनेश फोगाट ने कुश्ती के बाद सियासत में एंट्री करते ही यहां भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। हरियाणा के इतिहास में विधानसभा पहुंचने वाली विनेश पहली महिला पहलवान हैं। जुलाना हलके से जीतने वाली विनेश पहली महिला विधायक हैं। वहीं, विनेश ने जुलाना सीट से कांग्रेस के लिए 20 वर्षों का सूखा भी खत्म कर दिया। राज्य में अब तक हुए 15 विधानसभा चुनाव के इतिहास में कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल होने वाली विनेश पहली महिला पहलवान भी हैं। अभी तक राज्य के तीन पहलवान भाजपा से बबीता फोगाट, योगेश्वर दत्त और कांग्रेस से विनेश फोगाट विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

विज्ञापन


कुश्ती हरियाणा का राज्य खेल है। देश की तरफ से तीन ओलंपिक खेलने वालीं विनेश फोगाट पहली महिला पहलवान हैं। इसी तरह एशियाई खेल में भी स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान हैं। इतना ही नहीं पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 किलोग्राम भारवर्ग की कैटेगरी के फाइनल तक पहुंचने वाली भी विनेश देश की पहली महिला पहलवान हैं। 100 ग्राम वजन बढ़ने के कारण विनेश अयोग्य घोषित हो गई थीं। विनेश ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक सहित अन्य गेम्स में पदक जीते हैं।

राज्य के खेल और राजनीति में फोगाट परिवार का दबदबा
विनेश फोगाट ने खेल फिर राजनीति दंगल में एक साथ कई रिकॉर्ड कायम करके दुनिया में मशहूर अपने फोगाट परिवार का मान और भी ऊंचा कर दिया है। विनेश की बड़ी चचेरी बहन व फोगाट परिवार की पहली कामयाब पहलवान गीता हैं। दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में स्वर्ण पदक जीतने वाली गीता देश की पहली महिला पहलवान हैं। गीता पर दंगल फिल्म बनी है, जिसने बॉलीवुड में खेलों पर बनी किसी भी फिल्म से ज्यादा दो हजार करोड़ की कमाई की थी।
विज्ञापन


गीता की विरासत संभालने वाली बबीता ने दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में रजत पदक और ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में स्वर्ण पदक जीता था। बबीता ने वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन खेल में भी पदक जीते थे। साल 2019 में भाजपा के टिकट पर बबीता फोगाट चरखी दादरी से चुनाव हार गई थीं। हालांकि, 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्टार प्रचार थीं। जबकि कांग्रेस की स्टार प्रचारक उनकी चचेरी बहन विनेश फोगाट थीं। इसके साथ विनेश फोगाट परिवार में खेल के लेकर राजनीति के मैदान में सबसे आगे निकल गईं।

मशहूर पहलवान गीता फोगाट, बबीता, रितु और संगीता पूर्व पहलवान व कोच महावीर सिंह फोगाट की बेटियां हैं। प्रियंका और विनेश का पालन-पोषण महावीर फोगाट ने किया था, जब विनेश के पिता व महावीर के छोटे भाई राजपाल फोगाट की मृत्यु हो गई थी, जब वे छोटी थीं। महावीर ने इन सभी छह बेटियों को भिवानी जिले के अपने गांव बलाली में कुश्ती का प्रशिक्षण दिया। पहलवान व कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया गीता-बबीता की बहन संगीता फोगाट के पति हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें