फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोधन से भरा ट्रक पकड़ा, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 03 Oct 2013 09:21 PM IST
तोशाम(भिवानी)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में तोशाम इशरवाल मार्ग पर रोढा मोड़ के पास ग्रामीणों ने बैलों से भरा ट्रक पकड़ लिया और तस्करों की धुनाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


ट्रक में चार लोग सवार थे। इनमें से दो भागने में कामयाब रहे जबकि दो को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने तोशाम- ईशरवाल मार्ग पर जाम लगा दिया। लोहारू और सिवानी के डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

जानकारी के अनुसार वीरवार तड़के किसी ने सूचना दी कि बैलों को ट्रक में भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पीछा कर बैलों से भरे ट्रक को रोक लिया। ट्रक में चार लोग सवार थे। उनमें से दो भागने में कामयाब रहे जबकि दो को ग्रामीणों ने काबू कर उनकी धुनाई कर दी।
विज्ञापन


दोनों को तोशाम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने तोशाम-ईशरवाल मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही लोहारू के डीएसपी रमेश कुमार और बहल एसएचओ रमेश कुमार के अलावा सिवानी के डीएसपी पृथ्वी सिंह और तोशाम के एसएचओ देशराज मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने गुस्साए ग्रामीणों को समझाया लेकिन ग्रामीण गो तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बाद में डीएसपी ने आश्वासन दिया कि गोतस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ढिलाई नहीं बरतेगी। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और उन्होंने जाम खोला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें