फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा छिड़क पानी पिया, मौत

Thu, 03 Oct 2013 09:19 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रोड़ी में बुधवार शाम कीटनाशक के प्रभाव से पांच लोगों की हालत गंभीर हो गई। इनमें से एक की देर रात मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



गांव रोड़ी निवासी राजू ने बताया कि वह, भोला सिंह, गैस, करतार, चंद्र और काला बुधवार को मजदूरी पर गांव के ही जमींदार भोला सिंह के खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए थे।

उसने बताया कि वह तो कीटनाशक का छिड़काव कर वहां से चला गया जबकि वे पांचों प्यास लगने पर खेत में रखे घड़े से पानी पीने चले गए। पानी पीने के कुछ देर बाद सबकी हालत खराब हो गई। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया जहां से उन्हें बाद सरदूलगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू ने बताया कि देर रात भोला सिंह ने दम तोड़  दिया जबकि गैस, करतार, चंद्र व काला सिरसा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें