हरियाणा में उपमंडल के गांव नांगल दर्गू के सरपंच तुलसी राम को पेंशन घोटाले में दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। एक ग्रामीण की शिकायत के आधार पर उपायुक्त के निर्देशों के अनुसार जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मामले की जांच की थी।
समाज कल्याण अधिकारी की जांच के आधार पर उपायुक्त ने सरपंच को निलंबित कर दिया है। उपायुक्त कार्यालय की ओर से जारी पत्र क्रमांक 14117-121 एलए पंचायत दिनांक 13 अगस्त 2013 में उक्त आदेश जारी किए गए हैं।
अपने इन आदेशों की एक-एक प्रति उपायुक्त ने पंचायत विभाग के निदेशक, उपमंडल अधिकारी नारनौल एवं जांच अधिकारी, खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी निजामपुर को नियमानुसार आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित की है। उपायुक्त ने अपने आदेशों में सरपंच का कार्यभार बहुमत वाले पंच को सौंपने के लिए भी लिखा है।