फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली घर में वीसीबी जलने से धमाका

Sun, 29 Sep 2013 10:42 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में रतिया के बुढलाड़ा रोड स्थित 132 केवी बिजली घर में रविवार सुबह अचानक तेज धमाके साथ आग लग गई। इससे रतिया के दो दर्जन गांवों की बिजली गुल हो गई। धमाके का कारण पावर हाउस के अंदर लगे वाइब्रेट सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) का जलना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार को वीसीबी जलने की सूचना मिलते ही उपमंडलाधिकारी अनूप सिंह और डीआर वर्मा बिजली घर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत निगम के उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद हिसार और टोहाना से इंजीनियर यहां पहुंचे।

करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। बताया जा रहा है कि रतिया स्थित 132 केवी बिजली घर के शहर के चार फीडरों के अलावा गांव के आधा दर्जन फीडरों पर सिंचाई के लिए बिजली की सप्लाई होती है। बिजली घर में वीसीबी जलने से शहर के चारों फीडरों के अलावा अहरवां, हमजापुर, भरपूर, रतनगढ, भुंदड़वास, जाखन दादी और सहनाल फीडरों पर बिजली व्यवस्था ठप हो गई है।
विज्ञापन


वहीं फतेहाबाद में रविवार को पूरा दिन बिजली का कट लगा रहा। यहां डीएसपी रोड, शिव चौक में बिजली की पुरानी तारें बदलकर नई लगाई जा रही हैं। मॉडल टाउन फीडर, सिटी फीडर, हिसार रोड फीडर और बोसवाल फीडर में सभी काम ठप रहे। बिना किसी पूर्व सूचना के पूरा दिन कट लगने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें