फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के उत्तम ने जीती आस्ट्रेलिया में प्रतियोगिता

Wed, 18 Dec 2013 11:05 PM IST
नारनौल/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ के गांव बसई खुड़ाना निवासी और दिल्ली आईआईटी के छात्र उत्तम मित्तल ने ऑस्ट्रेलिया में एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीत ली है।
विज्ञापन


वस्त्र प्रौद्योगिकी में बीटेक कर रहे 22 वर्षीय उत्तम को आस्ट्रेलिया के ट्रेड कमीशन द्वारा 15 हजार ऑस्ट्रेलियाई डालर और अन्य इनाम देकर नवाजा गया है। उसे आस्ट्रेलिया में एक साल तक शिक्षा ग्रहण करने का भी मौका मिला है। उत्तम बुधवार देर रात आस्ट्रेलिया से वापस लौटेगा। उसके स्वागत के लिए परिजनों और ग्रामीणों ने खूब तैयारियां कर ली हैं।

ग्लोबल ऑन लाइन प्रतियोगिता ‘विन योर फ्यूचर अनलिमिटेड’ में पूरे विश्व से 37 हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से सात विद्यार्थियों को फाइनल के लिए चुना गया था, जिसमें उत्तम पुत्र त्रिलोक मित्तल भी एक था। इन सात होनहारों को आस्ट्रेलिया में दस दिन का शैक्षणिक टूर करने का मौका मिला। वहां आयोजित प्रतियोगिता डिजिटल पोस्टकार्ड में यह बताना था कि विदेश में पढ़ाई उनके भविष्य के सपनों का अहसास दिलाने में कैसे मदद कर सकती है।
विज्ञापन


इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उत्तम को आस्ट्रेलिया में एक साल तक शिक्षा ग्रहण करने का भी मौका मिला है। उत्तम मित्तल की बहन सुचिता मित्तल ने बताया कि उसने दसवीं क्लास गांव बसई स्थित वीबीएन विद्यालय से की थी। इसके बाद पटियाला से दस जमा दो की परीक्षा पास की। इसके बाद उत्तम आईआईटी दिल्ली से बीटेक कर रहा है।
विज्ञापन


सुचिता ने बताया कि उत्तम ऐसे पदार्थों को अपने क्षेत्र में इस्तेमाल करना चाहता है, जो पर्यावरण को कोई नुकसान न हो। सुचिता ने अपने भाई की इस सफलता का श्रेय अपनी माता संतोष देवी को दिया है। सुचिता के अनुसार उत्तम बुधवार देर रात दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरेगा, जहां पर उसके स्वागत के लिए गांव से कई लोग जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें