एसएसपी सौरभ सिंह ने कहा कि वाहन चालक सावधानी बरतें तो कोहरे के कहर से बच सकते हैं।
1. वाहन की हेडलाइट्स को हाई बीम में न रखें। इससे रोशनी बिखर जाती है और सामने कुछ नजर नहीं आता। हेडलाइट को लो बीम में रखें।
2. सड़कों के किनारों पर बनी पीली/सफेद लाइन को देखकर गाड़ी आसानी से चलाई जा सकती है।
3. धुंध में अपने वाहन को आगे वाले वाहन से उचित दूरी पर चलाएं।
4. वाहनों में फॉग लाइट अवश्य लगाएं जो धुंध को काटने में मददगार साबित होती है।
5. धुंध में चालक अपने वाहन को तेज गति में न चलाएं और किसी वाहन को ओवरटेक न करें।
6. वाहन चालक वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर एवं रेडियम टेप अवश्य लगाएं।
7. वाहन को यदि सड़क किनारे खड़ा करना पड़े तो भी उसके इंडीकेटर चालू रखें एवं पार्किंग लाइट ऑन रखें।
8. वाहन खराब होने की स्थिति में उसके आगे व पीछे कोण व आग जलाकर रखें तथा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं।
9. सड़क दुर्घटना होने पर तुरंत टोल फ्री नंबर 1073 एवं 100 नंबर पर फोन द्वारा सूचित करें।