फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magan Suicide Case: आरोपी दीपक नहीं है इंस्पेक्टर, दिव्या से भी बोला झूठ, बार-बार बदल रहे हैं लोकेशन

Fri, 27 Jun 2025 01:00 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

मगन सुसाइड मामले में रोहतक पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मुंबई गई रोहतक पुलिस की टीम की जांच में सामने आया है कि आरोपी दीपक इंस्पेक्टर नहीं है। उसने अपनी प्रेमिका दिव्या को भी झूठ बोला है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
आरोपी दिव्या और दीपक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मगन आत्महत्या मामले में आरोपी दिव्या और प्रेमी पुलिसकर्मी दीपक को गिरफ्तार करने के लिए 1100 किमी की दूरी तय करके पुलिस मुंबई पहुंची, लेकिन दोनों आरोपी वीरवार शाम को लोकेशन बदल कर करीब 300 किमी आगे पहुंच गए। कुछ देर के लिए फोन खोलकर लोकेशन दी और फिर पुलिस वहां पर पहुंची तो उस स्थान पर भी नहीं मिले। 

विज्ञापन


दीपक नहीं है इंस्पेक्टर

जांच में सामने आया है कि आरोपी इंस्पेक्टर नहीं है, बल्कि दिव्या और मगन को ही उसने अपने आपको इंस्पेक्टर बताया था। दीपक कॉन्स्टेबल है। अब रोहतक पुलिस ने इसका खुलासा किया है।18 जनू को डोभ गांव के मगन उर्फ अजय ने पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी दीपक की प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के पीछे पत्नी की बेवफाई और उसके प्रेमी के साथ अश्लील वीडियो देखने से वह टूट गया था।

दीपक, आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
आरोपी बदल रहे लोकेशन 

दोनों आरोपी लगातार मगन पर अपने पिता को मारने का दबाव बना रहे थे। इससे तंग आकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए बहु अकबरपुर थाना पुलिस उनको पकड़ने मुंबई गई है। जब पुलिस गुरुवार शाम को 300 किमी दूर मिलने वाली लोकेशन पर पहुंची तो वहां से भी दोनों भाग गए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी को इंस्पेक्टर बताया जा रहा था, जबकि वह सिपाही है। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी दीपक फोन खोलकर लोकेशन देता है। इससे पुलिस लोकेशन का पीछा करती है, जबकि आरोपी आगे चले जाते हैं।

दिव्या और दीपक का वायरल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या और दीपक के अश्लील वीडियो हुए वायरल

18 मई से 29 मई तक मगन अपनी पत्नी दिव्या के साथ रहा था। वहां रहने के दौरान दिव्या का व्यवहार बदल गया था। 15-16 मई के बनाए गए दिव्या और दीपक के कई अश्लील वीडियो उसके फोन में मिले। दोनों का विवाद हुआ और गुस्से में दिव्या ने सभी अश्लील वीडियो मगन के पास व्हाट्सएप पर भेज दिए। यह वीडियो देखकर वह और भी परेशान हो गया। घटना से पहले गांव के कुछ युवकों के एक ग्रुप में सभी अश्लील वीडियो वायरल हुए थे। यह बातें अब धीरे-धीरे सामने आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: Magan Suicide Case: कहां है दिव्या और उसका आशिक, पुलिस को मिला क्लू, गिरफ्तार करने के लिए पहुंची मायानगरी
विज्ञापन

दिव्या और मगन - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस टीम मुंबई गई हुई है, लेकिन आरोपी लोकेशन बदल-बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहे हैं। पुलिस कर्मियों की टीम जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी। इसके लिए महाराष्ट्र पुलिस की भी मदद ली जा रही है। आरोपी दीपक इंस्पेक्टर नहीं है, बल्कि कॉन्स्टेबल है।- नीरज कुमार, थाना प्रभारी बहु अकबरपुर।

ये भी पढ़ें: करोड़पति था मगन : दिव्या ने शादी से पहले लिया था जमीन का ब्योरा, अहमदाबाद की जिद... ससुर को मारने का प्लान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें