जिले में रविवार को तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई व चार महिलाओं सहित एक व्यक्ति व एक बच्चा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने तीनों ही हादसों को लेकर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना में राजौंद के निकट असंध रोड पर स्थित नहर के पास कार का संतुलन बिगड़ जाने से एक व्यक्ति राज की मौत हो गई।
इसमें तीन महिला और एक बच्चा घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सीवन निवासी राजेश गोयल अपने परिजनों के साथ जा रहा था कि राजौंद नहर के पास कार का टायर फट जाने से कार का संतुलन बिगड़ गया।
इससे कार आगे जा रहे मोटरसाइकिल चालक से टकराकर गड्ढों में जा गिरी। गड्ढों में गिरने से पूर्व ही चालक राजेश गोयल कार से सड़क पर जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की चपेट में आने से आगे जा रहे मोटरसाइकिल सवार महिला को भी चोट लगी थी, जिसे इलाज के लिए कैथल ले गए, और मोटर साइकिल चालक के नाम व पते बारे भी मौके पर भी कोई पता नहीं लग सका।
दूसरी घटना निसिंग निवासी एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। किसी राहगीर ने घायल अवस्था में उसको सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उससे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
घायल ने पीजीआई जाते समय इस्माईलाबाद के पास दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में जांच आरंभ कर दी है।
उधर राजौंद के निकट एक अन्य सड़क दुर्घटना में संढील निवासी बाइक सवार एक दंपति को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया।
हादमें में केशर देवी बुरी तरह घायल हो गई और बदलू राम को भी मामूली चोटें आई है। राकेश कुमार ने बताया कि उसके माता पिता पानीपत के निकट गुरुकुल में पढ़ाई कर रही बहन से मिलने मोर माजरा जा रहे थे।
इसी बीच रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।