फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमागी बुखार से युवक की मौत

Fri, 27 Sep 2013 11:33 PM IST
हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल के सेक्टर छह के रहने वाले एक युवक मिट्ठू (22) की दिमागी बुखार के कारण मौत हो गई है। युवक का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


क्षेत्र में दिमागी बुखार से मरने वालों की संख्या अब दो हो गई है। मिट्ठू पिछले पांच दिन से बुखार से पीड़ित था।

उसे उपचार के लिए पहले अर्पणा अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन उसका बुखार न टूटने के कारण डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया। उसे वीरवार को मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसके बाद शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

 मिट्ठू के परिजनोें ने बताया कि दिल्ली जाते समय उसका बुखार 108 डिग्री हो गया था। डाक्टरों ने बताया कि दिमागी बुखार के कारण मिट्ठू की मौत हो गई। 

वहीं, शुक्रवार को यमुनानगर से आई डेंगू की रिपोर्ट में आठ नए रोगियों को डेंगू होने की पुष्टि हुई हऐ, जबकि 34 रोगियों के सैंपल भेजे गए थे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 69 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि 11 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 302 लोगों के सैंपल लिए है। यह आंकड़े सरकारी हैं। यदि इनमें निजी अस्पतालों में उपचार ले रहे रोगियों की संख्या जोड़ दी जाए तो इनकी संख्या बढ़ सकती है। शनिवार को 8 रोगियाें की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। सिविल सर्जन डॉ. वंदना भाटिया का कहना है कि जिले में अब तक केवल एक ही व्यक्ति की डेंगू से मौत हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक 302 बीमार लोगों के डेंगू की जांच के लिए सैंपल लिए जा चुके है। जिसमें 69 केसों में डेंगू होने की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 11 रोगियों के सैंपल लेने के बाद यमुनानगर में जांच के लिए भेजे गए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें