कोहरे ने एक बार फिर से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शटल समेत कई एक्सप्रेस गाड़ियां भी घंटों देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को उठानी पड़ रही है। शनिवार को करीब एक दर्जन से अधिक गाड़ियां विलंब से चलीं। अधिकारियों के मुताबिक, अभी दो-चार दिन कोहरा होने के कारण यह समस्या बनी रहेगी। शटल के विलंब से चलने के कारण दैनिक यात्री समय पर अपने काम पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विलंब से चलने वाली गाड़ियां
गाड़ी विलंब
64015 शकूरबस्ती-पलवल 20 मिनट
64901 कोसीकलां- गाजियाबाद 50 मिनट
64903 मथुरा-गाजियाबाद 40 मिनट
64905 मथुरा-नई दिल्ली 30 मिनट
64012 शकूरबस्ती-पलवल 25 मिनट
51901 आगरा पैसेंजर 35 मिनट
12189 महाकौशल एक्सप्रेस 4.30 मिनट
12625 केरला एक्सप्रेस 1.15 मिनट
18477 उत्कल एक्सप्रेस 55 मिनट
16032 अंडमान एक्सप्रेस 6 घंटे
12716 सचखंड एक्सप्रेस 35 मिनट