फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूजर लेकर निकला और पापा को मैसेज किया, घ्ार छोड़कर जा रहा हूं

Sun, 06 Oct 2013 09:15 PM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के पूर्व प्रधान हरबिलास निरंकारी का पोता कार सहित लापता हो गया है। मामला एक अक्तूबर का है। युवक ने उसी दिन पिता को मैसेज भेजा था कि वह डबवाली छोड़कर जा रहा है।
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस ने निरंकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पूर्व प्रधान का 21 वर्षीय पोता दीपक पुत्र राजेश जिंदल एक अक्तूबर की शाम को अनाज मंडी स्थित दुकान से क्रूजर गाड़ी लेकर घर के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।

परिजनों ने इसकी शिकायत शहर थाना में दर्ज करवाई। दीपक ने अपने पिता राजेश जिंदल के मोबाइल पर मैसेज भेजकर कहा कि वह डबवाली छोड़कर जा रहा है। मैसेज एक अक्तूबर को ही भेजा गया है।
विज्ञापन


उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। इन दिनों दीपक दिल्ली से गाड़ियां लाकर उन्हें डबवाली में बेचा करता था। मामले की जांच कर रहे शहर थाना पुलिस के एएसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने हरबिलास निरंकारी की शिकायत पर धारा 346 के तहत मामला दर्ज किया है। गुत्थी को सुलझाने के लिए साइबर सैल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें