फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उठान पर बढ़ा विवाद, धान जलाने की दी धमकी

Sun, 06 Oct 2013 09:14 PM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी में धान के उठान को लेकर विवाद पैदा हो गया है। रविवार को ट्रक यूनियन से जुड़े लोगों ने उठान कर रही गाड़ियों और धान को आग लगा देने की धमकी दी। राइस मिलर्स ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस में की है।
विज्ञापन



एक अक्तूबर से अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू हुई थी। खरीद का कार्य हैफेड और एग्रो कर रहे हैं। पिछले पांच दिनों से धान का उठान न होने से मंडी धान से अटी पड़ी है, जिसके चलते किसानों को धान मंडी के सामने सड़क पर डालनी पड़ रही है।

खरीद एजेंसियों के दबाव में राइस मिलर्स ने रविवार को धान का उठान शुरू किया। इसी दौरान दुकान नंबर 136-ए के सामने कुछ लोग आए और धान का उठान रोकने के लिए गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन


शिव शंकर राइस मिल के अमनदीप, जीएस राइस मिल के जीतू सेठी, कन्हैया राइस मिल के नरेश कुमार, अनामिका ट्रेडर्स के मीशू ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ट्रक ऑपरेटर यूनियन के मनोज शर्मा, बहादुर चंद ने अपने साथियों के साथ उठान कार्य में लगी गाड़ियों के चालकों के साथ गाली-गलौज की और गाड़ियों व  धान को जला देने की धमकी दी।


राइस मिलर्स के अनुसार ट्रक यूनियन 10 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से उठान का पैसा मांग रही थी। उन्हाेंने बताया कि पिछले वर्ष साढ़े चार रुपये का भाव था। इस बार वे छह रुपये देने पर सहमत थे लेकिन यूनियन फिर भी तैयार नहीं थी। जिस पर उन्होंने राजस्थान से गाड़ियां मंगवाकर धान का उठान शुरू करवाया था।


उधर स्वामी विवेकानंद ट्रक ऑपरेटर यूनियन के मनोज शर्मा ने बताया कि वह मौके पर गया था लेकिन उसने किसी से गाली-गलौज नहीं की। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महा सिंह रंगा ने बताया कि शिकायत आई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें