फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के इस शहर में स्वाइन फ्लू की दस्तक: एक साथ आए तीन मामले, मचा हड़कंप

Mon, 24 Aug 2026 07:33 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के परिजनों को भी टेस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं। संक्रमण के फैलने की आशंका को देखते हुए विभाग ने सरकारी और निजी दोनों तरह के अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अंबाला में स्वाइन फ्लू की दस्तक - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की जांच में चार साल के एक बच्चे सहित दो बुजुर्गों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित बच्चे का इलाज चंडीगढ़ के पीजीआई में चल रहा है। वहीं, 60 वर्षीय एक बुजुर्ग मरीज को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 50 वर्षीय महिला बुजुर्ग का निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के परिजनों को भी टेस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं। संक्रमण के फैलने की आशंका को देखते हुए विभाग ने सरकारी और निजी दोनों तरह के अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया है। अस्पतालों को संदिग्ध मरीजों की जांच और आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और मास्क पहनने, हाथ धोने जैसी सावधानियां बरतें।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले पंचकूला में एक और फरीदाबाद में दो मामले स्वाइन फ्लू के आ चुके हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें