फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो चिल्लाता रहा लेकिन नहीं पसीजा हत्यारों का दिल

Thu, 17 Oct 2013 09:29 PM IST
गोहाना (सोनीपत)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के गांव खानपुर कलां में अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रहे एक युवक की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


गांव खानपुर कलां निवासी धर्मेंद्र (25) अपने घर में सो रहा था कि अज्ञात लोगों ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। वीरवार सुबह जब धर्मेंद्र काफी देर तक नहीं उठने पर जब परिजन उसे जगाने गए तो उन्हें धर्मेंद्र का खून से लथपथ शरीर चारपाई पर पड़ा मिला।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
सदर थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता रघुवीर के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें