फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का क्वालिटी एजुकेशन पर जोर

Tue, 04 Feb 2014 08:57 PM IST
अमर उजाला गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल और औद्योगिक विकास में नंबर वन का रुतबा रखने वाला हरियाणा अब स्कूली शिक्षा का भी सिरमौर होगा। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को अपग्रेड करने की योजना तैयार कर ली गई है। इन स्कूलों को क्वालिटी स्कूल में तब्दील किया जाएगा। इसका ब्लू प्रिंट भी तैयार है। प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री शिक्षा-दीक्षा योजना’ की बुधवार को शुरूआत होगी। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा इसका उद्घाटन गुड़गांव के ओेम शांति रिट्रीट सेंटर बोहड़कलां में करेंगे। इस योजना को लेकर प्रदेश सरकार काफी उत्साहित है। उनका दावा है कि शिक्षा के क्षेत्र में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। अभी तक स्कूलों में सिर्फ किताबी ज्ञान ही दिया जाता है। अब ऐसा नहीं रहेगा। हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों को क्वालिटी स्कूलों में तब्दील किया जाएगा। यहां पर शिक्षा का स्तर उच्च गुणवत्तापूर्ण होगा।
विज्ञापन


‘सीखो और सिखाओ ’
 हरियाणा स्कूल एजूकेशन की वित्तायुक्त सुरीना राजन ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि सीखो और सिखाओ पर स्कूलों में जोर होगा। सभी स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा।  बच्चों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुख शिक्षा देने के लिए कई नई चीजें पाठ्यक्रम में शामिल होंगी। इसके जरिए विद्यार्थियों को सीखने और शिक्षकों को सिखाने का ढंग बताया जाएगा। जरूरत के मुताबिक शिक्षकों और प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी। स्कूलों में शैक्षिक संसाधनों की पूरी व्यवस्था की जाएगी।

‘मुख्यमंत्री शिक्षा-दीक्षा योजना’ के अंतर्गत स्कूल शिक्षकों की जवाबदेही तय की जाएगी। वह किस प्रकार से पढ़ाते हैं। पढ़ाने की उनकी शैली क्या है। स्कूल में आने-जाने का समय इन सभी पर सरकार नजर रखेगी। सभी स्कूल प्रिंसिपलों को हिदायत दी जाएगी वह शिक्षकों की हरकत पर नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें