फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने अस्पताल में दम तोड़ा

Thu, 31 Oct 2013 09:34 PM IST
भिवानी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में महम भिवानी मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास करीब 11 दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल किसान की रोहतक के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


18 अक्तूबर को गांव चांग के किसान वीरभान को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी थी। किसान की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। किसान के एक भाई की सड़क दुर्घटना में एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।

बेटे सुल्तान की लगभग छह महीने पहले पानी में डूब जाने से मौत हो गई थी। परिवार में उसकी पत्नी, बड़े बेटे की पत्नी और दो पोतियां बची हैं।

गांव चांग की सरपंच बिमला देवी ने बताया कि किसान वीरभान के परिवार पर कहर टूटा है। इस संकट की घड़ी में गांव उनके साथ है। वे अपने स्तर पर प्रयास करेंगी कि इस परिवार को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें