हरियाणा के गांव समैन के पास बुधवार रात को तेजगति से आ रहे कैंटर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया।
इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव समैन निवासी अंकित अपने दोस्त लक्की के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था, रास्ते में पेट्रोल पंप के पास सामने से तेजगति से आ रहे कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी।
जिससे अंकित बाइक से अपना संतुलन खो बैठा और दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में अंकित व लक्की बुरी तरह से जख्मी हो गए।
हादसे के दौरान दोनों डेरा सच्चा सौदा प्रेमियों ने घायलों को टोहाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया।