घने कोहरे में पुराने शहर में रेलवे रोड पर कार की टक्कर से खंभा टूटने के कारण बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। कई घंटे बाद बिजली निगम ने वैकल्पिक फीडर से आपूर्ति को बहाल किया।
कोहरे के कारण रविवार की तड़के रेलवे रोड पर एक कार बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। खंभा टूट जाने के कारण रेलवे रोड, अशोक विहार, भीमगढ़ खेड़ी, लक्ष्मण विहार फेज 1, 2, फ्रेंडस कालोनी, जैकमपुरा सहित कई एरिया में बिजली सप्लाई बंद हो गई। बिजली निगम के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। रविवार का अवकाश होने के कारण कर्मचारी खंभे की लाइन को ठीक नहीं कर सके। करीब 4 घंटे बाद वैकल्पिक फीडर से बिजली की लाइन को जोड़ा गया।