फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: कम हुआ ठंड का प्रकोप, धूप के साथ दिन की शुरुआत, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

Sun, 09 Feb 2025 09:22 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में आज (रविवार) को कई जिलों में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई है। बीते दिनों से दिन में अच्छी धूप खिल रही है। ऐसे में अब ठंड का प्रकोप थोड़ा कम हो गया है।
विज्ञापन
haryana Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में आज (रविवार) को कई जिलों में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई है। बीते दिनों से दिन में अच्छी धूप खिल रही है। ऐसे में अब ठंड का प्रकोप थोड़ा कम हो गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज मिलाजुला रहेगा। आने वाले दो से तीन दिन बारिश की संभावना नहीं है। शुष्क मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है।  
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में आज मौसम साफ है। दिन भर धूप खिली रहने की संभावना है। हालांकि सुबह शाम ठंड का दौर जारी है। शनिवार को 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया है।

वहीं भिवानी में रविवार सुबह मौसम साफ है। शीतलहर की रफ्तार भी कम है। तेज धूप निकलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

झज्जर में मौसम साफ हैं। धूप निकली हुई हैं। तेज हवाओं ने मौसम में ठंडक बनी हुई हैं। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। नारनौल में भी मौसम साफ हैं। धूप निकली हुई हैं। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, सोनीपत में भी सुबह से ही धूप निकली हुई है। जिससे लोगों को राहत मिल रही है। शीतलहर के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें