फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस इंडिया डांस में भिवानी का सुनील दिखाएगा जलवे

Mon, 07 Oct 2013 11:31 PM IST
भिवानी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डांस इंडिया डांस सीजन-4 में चयनित हरियाणा के जिला भिवानी का सुनील कुमार का अपने डांस के जलवे बिखेरेगा।
विज्ञापन


सुनील कृष्णा कॉलोनी में संचालित स्टार इंस्टीट्यूट में डांस का प्रशिक्षण ले रहा है। सुनील कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी में 12वीं में पढ़ रहा है।

अमर उजाला से बातचीत में सुनील ने बताया कि जी टीवी ने उसे पत्र भेजकर इस बारे में सूचित किया है। उसका ऑडिशन दिल्ली कैंट के डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण केवीएस ऑडिटोरियम में 25 सितंबर को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका चयन डांस इंडिया डांस सीजन-4 में हुआ है। सुनील कुमार ने हरियाणवीं गाने पर डांस प्रस्तुत कर वहां उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरी।

सीजन-4 के सभी ऑडिशन पूरे होने पर शूटिंग की जाएगी। दिसंबर माह के दौरान इस संबंध में एपीसोड जी टीवी पर दिखाए जाएंगे।

सुनील कुमार ने बताया कि कोरियोग्राफर प्रिंस व राहुल ने उन्हें इस ऑडिशन के लिए तैयार किया था। सुनील कुमार के चयन से स्टार इंस्टीट्यूट के प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों में भी खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें