फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना-दादरी रूट परबसें न चलने पर भड़के छात्र

Thu, 03 Oct 2013 09:11 PM IST
कनीना, (नारनौल)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में कनीना-दादरी वाया सेहलंग रूट पर हरियाणा रोडवेज की बसें न चलने से परेशान छात्र-छात्राओं ने वीरवार को तहसील के सामने रोड जाम कर दिया। सूचना पर कनीना थाना प्रभारी डा. हरिओम मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया तब जाकर जाम खोला गया।
विज्ञापन


जाम लगा रहे छात्र-छात्राओं ने बताया कि परिवहन के चेकिंग अधिकारियों की मनमानी के कारण एकमहीने से कनीना-दादरी वाया सेहलंग रूट पर हरियाणा रोडवेज की बसें नहीं चल रही हैं।

इससे इस रूट पर पड़ने वाले गांवों के छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए कनीना, दादरी आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। बसों के अभाव में उन्हें निजी वाहनों में सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने बताया किउनके पास बस पास है इसके बावजूद उन्हें प्राइवेट वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। निजी वाहन चालक ठूंस-ठूंस कर सवारियां न भरने तकनहीं चलते ऐसे में वो समय पर स्कूल-कालेज नहीं पहुंच पाते।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है किउनकी परेशानी को देखते हुए कनीना-दादरी वाया सेहलंग रूट पर बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें