फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र गुटों ने मचाई पूरे शहर में दहशत, पुलिस देखती रह गई

Thu, 03 Oct 2013 11:33 PM IST
तोशाम (भिवानी)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम स्थित बनवारीलाल जिंदल सूईवाला महाविद्यालय में वीरवार को चौधराहट की लड़ाई में दो छात्र गुटों के बीच जबरदस्त बवाल हो गया।
विज्ञापन



एक गुट समीप ही धक्का बस्ती में जा घुसा तो दूसरे ने बस्ती में घुसकर पथराव कर दिया। इससे गुस्साए अनेक बस्ती वासी सामने आए तो छात्र भाग गए। गुस्साए छात्रों ने सुरेंद्र सिंह चौक पर खड़ी एक सूमो के शीशे तोड़ दिए, वहीं गाड़ी चालक के साथ भी मारपीट की।

चालक किसी तरह बचकर भागा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह गुस्साए छात्रों को वहां से खदेड़ दिया। पुलिस के वापस जाने के बाद दूसरे गुट के लोग दिन भर लाठी डंडों के साथ महाविद्यालय से लेकर बस स्टैंड तक घूमते रहे। पुलिस गश्त के बावजूद किसी भी उपद्रवी को पकड़ नहीं पाई। डंडों से लैस छात्र गुटों  के सड़क पर घूमते रहने से कस्बे में दहशत का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


दो छात्र गुट हैं सक्रिय
बताया जा रहा है कि तोशाम-भिवानी रोड के गांवों के छात्रों का एक गुट है और एक गुट लोकल छात्रों का है। इनमें अकसर चौधराहट कायम रखने के लिए लड़ाई होती रहती है। वीरवार को यह लड़ाई उग्र रूप ले गई।
विज्ञापन



दो गुटों में आपस में महाविद्यालय में प्रधान बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उपद्रवी छात्रों को वहां से भगा दिया। अब क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल है।
- देशराज, थाना प्रभारी, तोशाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें