सफीदो से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम भी इस मामले में प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि मेरा और डॉ अरविंद शर्मा का जो विवाद हुआ, उसे लेकर उन्हें कई फोन आए।
विधानसभा में बजट सत्र के दौरान भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के साथ तीखी तकरार के बाद पहली बार कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने इस मुद्दे पर पहली बार अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा- रामकुमार गौतम हमारे भाई हैं। हमनें हमेशा उनका मान-सम्मान किया है और आगे भी राम कुमार गौतम के सम्मान में कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने आगे कहा- मैंने जिंदगी में कभी घमंड नहीं किया। कभी तू-तू मैं-मैं नहीं किया। कभी झगड़ा नहीं किया।
विज्ञापन
वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा- हमनें बहुत ईमानदारी से काम किया है। हमारे ऊपर कोई उंगुली नहीं उठा सकता। सेवा भाव से काम किया है। जाति-पाति से ऊपर उठकर काम किया है। मैं यही कहूंगा कि हमने कोई भी ऐसा काम नहीं किया है जिससे समाज की पगड़ी को नुकसान पहुंचा हो। मैं फिर से दोहराता हूं कि रामकुमार गौतम हमारे सम्मानीय हैं। हमारे पार्टी के विधायक हैं।
हमेशा देश और हरियाणा के बारे में सोचते हैं। आगे भी मैं उनका सम्मान करता रहूंगा। उधर, सफीदो से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम भी इस मामले में प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि मेरा और डॉ अरविंद शर्मा का जो विवाद हुआ, उसे लेकर उन्हें कई फोन आए। मेरी यही अपील है कि आप कोई ऐसा काम न करें जिससे आपस का भाईचारा बिगड़े। हम लोग पार्टी के अनुशासित सिपाही है, हमारा काम देश और लोगों की सेवा करता है।
विज्ञापन
सदन में भिड़ गए थे भाजपा के मंत्री व विधायक
बजट सत्र के दौरान सैनी सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा और विधायक रामकुमार गौतम का आपस में टकराव हो गया था। दोनों की बहस शुरू तो गोहाना की जलेबी को लेकर हुई थी, जो बाद में व्यक्तिगत और गंभीर आरोपों में बदल गई थी। विवाद बढ़ने पर स्पीकर को हस्तक्षेप करना पड़ा था।