दिल्ली विधानसभा चुनाव को फतेह करने के बाद आम आदमी पार्टी ने हरियाणा को अपना मिशन बना लिया है। मेवात में आप पार्टी की सदस्ता गृहण करने के लिये सोमवार को नूंह में आप पार्टी के संस्थापक सदस्य नेता रमजान चौधरी एडवोकेट ने पत्रकारों को बताया कि दिल्ली की तर्ज पर मेवात के लोगों के लिये हेल्प लाइन नंबर 9050609303 और 9050249303, दो अलग-अलग नंबर जारी कर दिए हैं। इन नंबरों से लोगों की राय के बाद घोषणा पत्र बनाने में भी मदद मिलेगी। अब मेवात के गली व गांव में घोषणा पत्र बनेगा।
रमजान चौधरी एडवोकेट ने कहा कि मेवात जिले की नूंह, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना तीन विधानसभा सीटों पर कम से कम 45 हजार सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए करीब तीन दिनों के अंदर दस हजार सदस्य बन चुके हैं और 55 हजार फार्म बांटे गए हैं। पूरे देश में दस जनवरी से 26 तक निशुल्क सदस्यता अभियान में भी आम आदमी, चलाया जा रहा है। इतना ही नहीं हर खंड व गांव में सदस्य बनाने के लिए टीमें काम कर रही हैं। उत्साह से लगता है कि करीब एक लाख सदस्य मेवात जिले में आम आदमी पार्टी बनाने में कामयाब हो जाएगी।