फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: विवादों में फंसे जींद एसपी सहित 10 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले, बड़े स्तर पर तबादले

Thu, 31 Oct 2024 12:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

20 आईपीएस और तीन एचपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। 23 इंस्पेक्टरों को डीएसपी बनाया गया है। गंगाराम पूनिया को यमुनानगर से हटाकर दोबारा करनाल का एसपी बनाया गया है। रोहतक एसपी हिमांशु गर्ग को एआईजी एडमिस्ट्रेशन मुख्यालय में लगाया गया है। 
विज्ञापन
तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवादों में फंसे जींद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुमित कुमार और विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व मंत्री के देख लेने की धमकी देने से चर्चा में आए रोहतक एसपी हिमांशु गर्ग सहित 10 जिलों के एसपी का शुक्रवार शाम तबादला कर दिया गया। 10 एसपी सहित कुल 20 आईपीएस अधिकारियों और तीन एचपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके अलावा 23 इंस्पेक्टरों को पदोन्नत कर डीएसपी बनाया गया है।

विज्ञापन


जींद के एसपी सुमित कुमार को एसपी रेलवे, अंबाला लगाया गया है। एक दिन पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र लिखकर सुमित कुमार के तबादले की सिफारिश की थी। एंटी करप्शन ब्यूरो में एसपी राजेश कुमार को जींद एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पर रेलवे रोड प्रकरण में रोहतक एसपी हिमांशु गर्ग को एक महीने के अंदर देख लेने की धमकी देने का आरोप लगा था। हिमांशु गर्ग को एआईजी एडमिस्ट्रेशन मुख्यालय में तबादला किया गया है। वाईवीआई शेखर को एसपी रोहतक बनाया गया है।
विज्ञापन


आईपीएस अधिकारी गंगाराम पूनिया को यमुनानगर से हटाकर दोबारा करनाल का एसपी बनाया है। आईपीएस मनीषा चौधरी को एसपी एंटी करप्शन ब्यूरो, मोहित हांडा को डीसीपी क्राइम गुरुग्राम, नरेंद्र बिजानिया एसपी रोहतक, मकसूद अहमद को डीसीपी क्राइम फरीदाबाद, नीतिश अग्रवाल को एसपी भिवानी, अर्श वर्मा एसपी दादरी, दीपक सहारा को डीसीपी झज्जर, कमलदीप गोयल को एआईजी वेलफेयर मुख्यालय में तबादला किया गया हैं।

इसी तरह पूजा वशिष्ठ को एसपी महेंद्रगढ़, सिद्धार्थ जैन को एसपी डबवाली, हेमेंद्र मीणा एसपी हांसी, जसलीन कौर को डीसीपी ट्रैफिक फरीदाबाद, राजीव देशवाल को एसपी यमुनानगर, दीप्ती गर्ग को कमांडेंट फोर्थ आईआरबी, मानेसर और शशांक कुमार सावन को एसपी हिसार भेजा गया है। वहीं, एचपीएस कुशल पाल सिंह को डीसीपी बल्लभगढ़, उषा देवी को डीसीपी सेंट्रल फरीदाबाद और अनिल कुमार को एसपी एंटी करप्शन ब्यूरो की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें