फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवाओं ने तिरंगा मैराथन मेें लिया हिस्सा

Tue, 11 Aug 2026 05:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटाे : सोनीपत में निकाली गई तिरंगा मैराथन में शामिल युवाओं के साथ मेयर राजीव जैन व जिला खेल अ​
विज्ञापन
सोनीपत। शहर में मंगलवार को जिला प्रशासन ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा मैराथन का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों युवाओं ने जोश और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

मैराथन सुभाष स्टेडियम से लघु सचिवालय तक निकाली गई। मेयर राजीव जैन ने मुख्यातिथि के रूप में युवाओं का उत्साह बढ़ाया और मैराथन को रवाना किया। जिला खेल अधिकारी मनोज और उनकी टीम भी इसमें शामिल रही। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे युवाओं की टोली निकली तो वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। मार्ग पर मौजूद लोगों ने भी मैराथन का स्वागत किया। लहराते तिरंगे और नारों ने शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें