फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरल केंद्र में हर व्यक्ति से ठीक को व्यवहार : डीसी

Tue, 11 Aug 2026 05:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आमजन को प्रदान की जा रही विभिन्न सरकारी सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
उपायुक्त ने जमाबंदी, लाइसेंस और डोमिसाइल प्रमाण-पत्र से संबंधित खिड़कियों का निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिकों से पूछा कि उन्हें सरकारी सेवाएं लेने में कोई परेशानी तो नहीं हो रही है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरल केंद्र में आने वाले हर व्यक्ति से सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उनके कार्यों को नियमानुसार पूरा किया जाए। किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न कटवाए जाएं। दस्तावेज में कमी होने पर आवेदक को पूरी जानकारी दी जाए। लोगों को परेशान करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने लर्निंग लाइसेंस टेस्ट लैब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से टेस्ट प्रक्रिया की जानकारी ली। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि लर्निंग लाइसेंस टेस्ट पूरी पारदर्शिता से हो। निर्धारित नियमों के अनुसार ही टेस्ट आयोजित किया जाए। टेस्ट प्रक्रिया में किसी भी अनियमितता या पक्षपात की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें