फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्रों से युवकों ने की मारपीट, एक को धारदार हथियार मारा

Thu, 05 Dec 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मिशन चौक के पास स्थित कन्या महाविद्यालय के निकट युवकों ने कॉलेज के छात्रों पर हमला कर दिया। आरोप है कि एक छात्र को धारदार हथियार मारकर घायल किया गया है। वारदात के बाद हमलावर भाग गए। घायल को शहर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गांव भदाना निवासी सुजीत बुधवार दोपहर बाद अपने घर जा रहे थे। उनके साथ उनके कई साथी भी थे। आरोप है कि वह मिशन चौक के पास कन्या कॉलेज के निकट पहुंचे तो अचानक 10-12 युवकों ने उन पर हमला कर दिया। युवकों पर बेल्ट व अन्य हथियार से हमला किया गया। इस दौरान किसी ने बीच बचाव तक नहीं किया। इस दौरान हमलावरों ने धारदार हथियार से युवक पर हमला कर दिया। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर भाग गए। सुजीत को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें