गन्नौर। सीआईए-1 स्टाफ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को गिरफ्तार कर लूट की वारदात से पर्दा उठाया है। गिरफ्तार आरोपी गांव फाजिलपुर निवासी सागर उर्फ कटवा व पटेल नगर का दीपक है। उनसे लूटी गई बाइक व मोबाइल बरामद किया गया है।
सीआईए-1 की टीम ने अलग-अलग स्थानों से सागर व दीपक को अवैध हथियार सहित काबू किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी शुभम के साथ मिलकर 2 अगस्त को हथियार के बल पर एक व्यक्ति से बाइक, मोबाइल फोन व नकदी लूटी थी। जिस पर पुलिस ने शुभम को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन व 2500 रुपये बरामद कर लिए है। आरोपियों ने बताया कि वह हथियार यूपी से लेकर आए थे।