फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लेन-देन में दिल्ली से युवक का अपहरण कर खुरमपुर में की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से युवक का अपहरण करने के बाद खुरमपुर में हत्या करने के मामले में खरखौदा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक के पिता का आरोप है कि दिल्ली के युवक ने ही पैसों के लेनदेन में उसके बेटे का अपहरण कर यहां लाकर हत्या की थी।
विज्ञापन

दिल्ली के सुभाष नगर निवासी चंद्रप्रकाश ने दिल्ली के नजफगढ़ निवासी मनोज शौकीन पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। शुक्रवार सुबह खुरमपुर गांव में एक बंद पड़े ढाबे के पीछे युवक का शव पड़ा मिला था। जिसकी गोलियां मारकर हत्या की गई थी। शव की पहचान गौतम कोहली के रूप में हुई थी। गौतम के पिता चंद्रप्रकाश ने बताया कि उसके बेटे का मनोज शौकीन से पैसों के लेनदेन में झगड़ा चल रहा है। उसने ही अपने साथियों संग मिलकर उसके बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं खरखौदा पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों की मांग पर पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर के अंदर कोई गोली नहीं मिली है। हालांकि सात निशान मिले हैं।
विज्ञापन

वर्जन-
युवक के पिता की शिकायत पर एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- विवेक मलिक, थाना प्रभारी खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें