फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में सड़क पर उतरे युवा, जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गोहाना में अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन करते युवा। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में गोहाना शहर व आसपास के गांवों से युवा सड़क पर उतरे। युवाओं ने शहर में जुलूस निकाला और प्रदर्शन करने के बाद सरकार से योजना को तुरंत वापस लेने की मांग की। युवाओं ने सरकार से पहले की तरह सेना में भर्ती शुरू करने की मांग की ।
विज्ञापन

वीरवार को गोहाना में सैकड़ों युवा शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्रित हुए। इसके बाद शहर में जुलूस निकाला। युवा जुलूस निकालते हुए महावीर चौक, बरोदा रोड, सिविल रोड, रोहतक गेट, आंबेडकर चौक से होते हुए रोहतक रोड स्थित बस स्टैंड के सामने पहुंचे। वहां पर युवाओं ने सड़क के बीच में खड़े होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
राकेश, संदीप, विजय आदि ने कहा कि 12वीं कक्षा पास करने से पहले ही युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना देखने लगते हैं। इसके लिए युवा कई साल तक कड़ी मेहनत करते हैं। केंद्र सरकार अब अग्निपथ योजना लेकर आई है, जिसमें महज चार साल तक सेवा का मौका दिया जाएगा। युवाओं ने कहा कि 17 से 22 साल की आयु में ही उनके करिअर का निर्धारण होता है। चार साल नौकरी करने के बाद सेना से छुट्टी कर देने से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। सरकार को युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए योजना को तुरंत वापस ले लेना चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस बल भी रहा मौजूद
युवाओं के सड़क पर उतरने का पता लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने युवाओं को समझाकर सड़क से एक तरफ कर दिया। युवा सड़क के किनारे खड़े होकर नारेबाजी करते रहे और बाद में लौट गए।
हाथों में पकड़ रखा था तिरंगा
प्रदर्शन व जुलूस के दौरान युवाओं ने हाथों में तिरंगा लिया हुआ था। वह तिरंगे को लहराकर देश सेवा करने की बात कह रहे थे। युवा हाथों में तिरंगा लेकर जुलूस निकालते हुए शहरभर में घूमकर बस स्टैंड तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें