फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवाओं ने स्वच्छता का पाठ पढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू महाविद्यालय में राष्ट्रीय क्रेडिट कोर (एनसीसी) व राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों की तरफ से केंद्र प्रशासन के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को कॉलेज प्रांगण में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके उपरांत एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स ने रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाकर नागरिकों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वच्छता पखवाड़ा 14 सितंबर से एक अक्तूबर तक मनाया जा रहा है। इस वर्ष का थीम स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता है। प्राचार्य दिनेश मदान व उप प्राचार्य अर्चना गुप्ता ने कैडेट्स व स्वयंसेवकों की मेगा क्लीनलीनेस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति से पुन: जुड़कर ही स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बना सकते हैं। उनके साथ एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. विशाल दहिया व एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी डॉ. मनीषा गुप्ता, डॉ. कपिल गुप्ता व हरदीप की अगुवाई में रेलवे स्टेशन और आस-पास सफाई की और स्वच्छता का सार्थक संदेश दिया। स्वयं सेवकों ने खुद की पहल पर कॉलेज परिसर से बाहर निकाल कर अपने कर्तव्य बोध का परिचय दिया और आमजन को स्वच्छता के प्रति उनकी जिम्मेदारी के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें